
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित अंडर-22 स्वर्गीय श्री एल टी सुब्बू ट्रॉफी में दूसरा मुकाबला बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया। जिसमें पहली पारी में 56 रनों की बढ़त के आधार पर मैच में विजयी घोषित किया गया। संभाग के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि दूसरे मुकाबले में बैतूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिल के शानदार दोहरे शतक 208 रन नाबाद की बदौलत दिन का खेल खत्म होने तक 362 रन 8 विकेट खोकर बनाए थे मैच में बैतूल के अन्य बल्लेबाज में शिखर देशमुख ने साहिल का साथ निभाते हुए 70 रनों की और लक्ष्य ने 21 रनों की पारी खेली। हरदा की ओर से अनिमेष वर्मा ने 4 विकेट एवं वंश 2 विकेट और ध्रुव ने एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे जबकि एक विकेट रन आउट हुआ। जवाब में हरदा की टीम ने शानदार जवाबी पारी में 306 रन बनाकर ऑल आउट हुई। जिसमें अक्षत रघुवंशी ने शानदार 95,ऋषभ राठौर ने 58 रन और संचित पांडेय ने 54 रनों की पारी खेली। दोहरे शतक बनाने पर साहिल कवाड़े को मेन ऑफ द मैच चुना गया । मैच में अंपायर ब्रजेश यादव और उत्तम रघुवंशी एवं स्कोरर दिनेश वर्मा रहे। मैच में अनुराग मिश्रा, एम पी सी ए मैनेजिंग कमेटी सदस्य, सिलेक्टर संजय नाफडे, मनोहर बिल्थरिया, सुनील कालोसिया, नितेश राजपूत मौजूद रहे।

