इटारसी / न्यास कॉलोनी वासियों के लिए मतदाता सूची से संबंधित नाम जोड़ने, नाम सुधार, पता परिवर्तन या अन्य किसी भी प्रकार के फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु विशेष सहायता शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर कल दिनांक 18 नवंबर 2025, मंगलवार को आयोजित होगा।
समय : प्रातः 11:00 बजे से..
स्थान : मुस्कान संस्था के गेट पर स्थित ऑफिस।
पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने निवासियों से अनुरोध किया है कि जिन भी नागरिकों को मतदाता पहचान से संबंधित कोई कार्य कराना हो, वे अपना भरा हुआ फॉर्म लेकर शिविर में उपस्थित हों। मौके पर BLO भी उपलब्ध रहेंगे और सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान वहीं कर दिया जाएगा।

