
नर्मदापुरम / ग्राम भीलाखेडी से पूनम अहिरवार ने सूचना दी कि गाँव की रोड में डले पाइप में एक बडा सांप दिखाई दे रहा है। आस पास घर बने हुए है सांप किसी भी घर में घुस सकता है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, अभिषेक अहिरवार, गोलू यादव, शिवांगी चौधरी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर पाइप में बैठे हुए उस (indian rat snake/ non venomous) घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सांप करीब 7 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

