

नर्मदापुरम / हरदा बाईपास रोड पर रंजना गैस गोडाउन के बाजू में कई सालों से बहने वाले सरकारी नाले पर भू माफिया दूल्ला सिंह नामक व्यक्ति द्वारा धड़ल्ले से अतिक्रमण किया जा रहा है। पहले नाले पर पहले छोटा सा टप रखा था, जिसको बाद में दो शटर की दुकान बना दी गई थी। अब वो दुकान को तोड़कर संपूर्ण नाले पर कब्जा करके दो मंजिला बिल्डिंग बना रहा है। जिसमें पहली मंजिल पर लेंटर डाल चुका है, दूसरी पर लेंटर डालने की पूरी तैयारी है। स्थानीय नागरिको का कहना है कि पहले यह नाला 15 फिट था जो अब सीमट कर 3 फिट रह गया है। नाले की चौड़ाई कम होने से संक्रमक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नाले के प्राकृतिक बहाव को कम कर दिया गया है, जिसके चलते मामूली बारिश में भी नाले का गंदा पानी कॉलोनी में घुस जाता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस दुकान पर पहले पंजाबी ढाबा खुला था, जहां पर खुलेआम शराब बेची जाती थी और पिलाई जाती थी। जिसके कारण महिलाओं का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया था, आए दिन शराबियों द्वारा मारपीट की जाती थी। उन्होंने इस संबंध में कई बार नगरपालिका ओर पुलिस थाने में शिकायत की। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है ।अधिकारियों की लापरवाही या मिली भगत के कारण भूमाफिया बेख़ौफ़ होकर दो मंजिला पक्का निर्माण कर रहा है।

