
नर्मदापुरम / भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां की कृषि परंपरा को कला के माध्यम से सम्मान देने का एक अनोखा प्रयास कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी, ग्राम सुपरली, जिला नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश द्वारा किया गया है।
एशियन गेम्स 2026 में सेलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश और नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन करने वाली हर्षिता तोमर, जो नर्मदापुरम जिले के रैसलपुर गांव की बेटी हैं, की तस्वीर अनाज के दानों से बनाई गई है। इस कलाकृति में हर्षिता तोमर के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र भी बनाया गया है।
कृषक कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने इस कलाकृति को भारत की कृषि संस्कृति, अनाज और खेल प्रतिभा के सुंदर संगम के रूप में तैयार किया है। उनका उद्देश्य है कि देश की बेटियों की उपलब्धियों को कृषि प्रधान भारत की पारंपरिक कला के माध्यम से सम्मान दिया जाए।
यह विशेष कलाकृति हर्षिता तोमर के नर्मदापुरम आगमन पर स्वागत एवं सम्मान स्वरूप भेंट की जाएगी।

