
नर्मदापुरम / जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय जैन व परियोजना अधिकारी योगेश घागरे के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 2 के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया। इसी क्रम में आंगनवाड़ी क्रमांक 14, वार्ड क्रमांक 7, सेक्टर-2, परियोजना इटारसी, जिला नर्मदापुरम में उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों एवं महिलाओं के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता का सशक्त केंद्र बनाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों तथा वृक्षारोपण से हुई। आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने आनंदमयी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। खेल-खेल में सीखने की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता एवं सीखने की रुचि को बढ़ावा दिया गया।
इस दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं, 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं तथा महिला हितग्राहियों से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य की जानकारी दी।

