
नर्मदापुरम / भोपाल स्थित PCC कार्यालय के सामने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके पश्चात जीतू पटवारीp के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सिवनी मालवा से कांग्रेस के साथियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला अध्यक्ष शिवाकांत पांडे, सिवनी मालवा नेता प्रतिपक्ष अजय पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी, वरिष्ठ नेता दीपक दीक्षित एवं सभी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विष्णु मालवीय, मनीष ज़मीदार, अतुल रघुवंशी, राहुल मालवीय, अमित रघुवंशी सहित अन्य साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता दीपक दीक्षित ने कहा कि यह जुड़ाव सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा, लोकतंत्र और जनहित की लड़ाई को मजबूत करने वाला संकल्प है। साथ बढ़ेंगे, संघर्ष करेंगे और जनता की आवाज़ को बुलंद करेंगे।

