
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में श्री बाबा रामदेव के अनन्य भक्त संजीत अग्रवाल ने बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री बाबा रामदेव जी का अवतरण महोत्सव भादो सूदी दूज दिनांक 13 सितंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 6:00 बजे ध्वजा यात्रा राही चौक से बाबा रा देवरा तक जाएगी। यात्रा बाबा रामदेवरा तक पहुंचाने के बाद अभिषेक एवं पूजन 8:00 बजे प्रारंभ होगा। हवन एवं प्रसादी वितरण प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। तत्पश्चात बाबा के मधुर भजनों की प्रस्तुति अनिरुद्ध शर्मा हैदराबाद के द्वारा 11:00 बजे से प्रभु इच्छा तक प्रस्तुति दी जाएगी। पूजन के सभी कार्यक्रम आचार्य श्री आदर्श गुरु गुप्त काशी के सानिध्य में संपन्न होंगे

