
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली एवं उससे होने वाले लाभ, उपभोक्ता हित की योजनाओं जैसे 5 रुपए में नवीन कनेक्शन, संपर्क अभियान-2026, सोलर रूफटॉप तथा बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जन – जागरूकता हेतु मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। विद्युत विभाग द्वारा सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु सादर आमंत्रित किया हैं।
कार्यक्रम विवरण…
स्थान: द पार्क रिसोर्ट, नर्मदापुरम रोड, इटारसी (म.प्र.)।
समय: दोपहर 12:30 बजे से,
दिनांक: 10 सितंबर 2026, दिन गुरुवार।
उक्त जानकारी विनीत कुमार बागड़े महाप्रबंधक (सं./सं.) नर्मदापुरम वृत्त द्वारा दी गईं।

