
नर्मदापुरम / इटारसी के समीप ग्राम जमानी से सर्प मित्र को सूचना मिली कि भागीरथ बारे के घर के बाजू मे बने गाय के शेड मे दो दिनो से एक सांप दिखाई दे रहा है। रविवार जब वहा रखे भुसे को हटा जा रहा था तो फिर वह सांप दिखाई दिया। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा सर के निर्देशन में वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव, सर्पमित्र दीपक पवार, मोहित मेहरा, शुभम चौधरी ने मौके पर पहुंच कर वहा रखी बोरियो के पीछे बैठे हुए उस (indian black cobra/ highly venomous neurotoxic) कोबरा प्रजाति के सांप करीब 4 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

