

नर्मदापुरम / श्रावण मास एवं पवित्र एकादशी के पावन पर्व पर हर और हरि के अद्भुत संयोग के महायोग में हरी-हरात्मक शिव अभिषेक का आयोजन किया गया।
सरोज परवर्ती कॉलोनी स्थित श्री रामचंद्र जी के मंदिर प्रांगण में कॉलोनी के समस्त शिवभक्तों ने सामूहिक रूप से पार्थिवेश्वर महारुद्राभिषेक एवं पूजन किया।
यह दिव्य अनुष्ठान आचार्य पंडित हरिओम मिश्रा के आचार्यत्व में संगीतमय रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सचिव अनुपम दुबे, प्रदीप राजपूत, नीलेश मीना, वीरेंद्र मालवीय, बृजेश तिवारी, अभिषेक सोनी, लोकेश व्यास, श्री व्यास, सुरेंद्र खुराफा, श्रीमती ममता राजपूत, प्रियेश पटवा, देव तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने अभिषेक कर धर्मलाभ अर्जित किया।
सम्पूर्ण वातावरण “नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव” के जयघोष से शिवमय हो गया।

