
नर्मदापुरम / नितिन मेषकर ने एक आवेदन थाना प्रभारी को दिया कि सीसीटीवी कैमरा के एक वीडियो में दिख रहा है कि फकरुद्दीन सेफ़ी नामक एक व्यक्ति द्वारा गो माता को लात मारते तथा उनके साथ अमानवीय एवं अपमानजनक व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है। उक्त वीडियो से हम सभी गौ-भक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं अत्यंत आहत हुई हैं। हमारे सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है तथा गो माता पूजनीय एवं श्रद्धा का विषय हैं। गो माता के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस प्रकार की घटना से समाज में आक्रोश एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उक्त वीडियो की निष्पक्ष जांच कर वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की जाए तथा उसके विरुद्ध प्रचलित कानून के अंतर्गत उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।
हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि गो माता के सम्मान एवं धार्मिक भावनाओं की रक्षा करते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। आवेदन और वीडियो को देख पुलिस ने उक्त के खिलाफ FIR दर्ज की। इस अवसर पर नितिन मेषकर, दीपक उपाध्याय, रवि बाघकर (गोलू ), सौरभ, जयशिव, तनिष्क, ऋषभ रघुवंशी मौज़ूद रहे।

