
हरदा / ग्राम छिदगांव तमोली में नवयुवक कतिया समाज दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां जगदंबा की मनमोहक प्रतिमा विराजित की गई। समिति द्वारा मां अंम्बे जी की प्रतिमा 17 वर्षो से स्थापित कर रहे हैं। मूर्ति की सुंदरता को देखने भक्तों की भीड़ मां के दर्शन करने आ रही है। समिति द्वारा सुबह शाम मां भगवती की आरती कर प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

