
नर्मदापुरम / आज सोमवार प्रातः तवा डैम में जल स्तर बढ़ जाने से तवा डैम के तीन गेट तीन फीट तक खोले गए हैं और जलस्तर को कम करने के लिए पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कल रविवार को तवा डैम का एक गेट तीन फीट ऊचाई तक खोला गया था। तवा डैम की क्षमता से अधिक भराव होने के कारण पानी को डिस्चार्ज किया जाता है, जिससे लेवल कम हो सके। तवा डैम से पानी छोड़ने से नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को विभाग द्वारा सुरक्षित रहने सतर्क किया गया है।

