नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद के तत्वधान में धर्म ध्वजवाहक विप्र शिरोमणि आचार्य पंडित सोमेश परसाई के मुख्य आथित्य में शनिवार को स्थानीय गल्ला मंडी प्रांगण में शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस के अवसर पर 551 कन्याओं का पाद प्रक्षालन “समर्पण श्री चरण वंदन” कर कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस अद्भुत आयोजन को परिषद की महिला प्रमुख श्रीमती दुर्गा भदोरिया परिषद की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती ऊषा अग्रवाल एवं परिषद के सभी मूर्धन्य सदस्यों के विशेष प्रयास से मूर्त रूप दिया गया । सभी कन्याओं को परिषद की ओर से उनके दैनिक उपयोग की सामग्री पेन, पेंसिल, लांच बॉक्स, वॉटर बैग आदि उपहार में दिए गए। इस अवसर पर परिषद के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

