
नर्मदापुरम / नवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार पंचमी तिथि पर हिंदुत्व और सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए जिले वरिष्ठ चार्टड एकाउंटेंट संजय श्रीवास्तव ने पंचमी को अपनी मित्र मंडली के साथ मिलकर सलकनपुर पैदल यात्रियों को फलहारी खिचड़ी का वितरण किया। साथ ही उनके विश्राम की व्यवस्था अपने कार्यालय मीनाक्षी चौक के पास की, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की, यह कार्यक्रम सुबह से रात तक चला। इस कार्यक्रम में सौरभ रघुवंशी, नमन दुबे, खिमन गिरी गोस्वामी, राहुल शर्मा, नीरज वर्मा, शुभम सेन, नीलेश श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव एवं कायस्थ महासभा मध्यभारत के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जयवाला निगम, सजेंद्र श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव ने अपनी सेवा प्रदान की।

