

नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 28 सितम्बर दिन रविवार को सेवा पखवाड़ा के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम वार्ड क्रमॉंक 16 गिन्नी कंपाउंड की आंगनवाड़ी में किया गया। साथ में गर्भवती महिलाओं को भोजन सम्बन्धी जानकारी दी, ताकि वह स्वयं अपना ध्यान रख सके एवं गर्भ स्थित शिशु का ध्यान रख सके। कार्यक्रम की संयोजक नीरजा फौजदार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की गोद में साड़ी सुहाग सामग्री एवं मिठाई आदि से गोद भरी गई। आयोजन में गौरव सेठ, अनिल अग्रवाल, विपिन जैन, आर एस चौहान, रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, पार्षद प्रकाश गौर, परियोजना अधिकारी प्रीति यादव, सुपर वाइजर आरती राजपूत, गर्भवती महिलाओं के अभिभावक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

