
इटारसी / दिनाँक 27/09/2025 दिन शनिवार को पीएम श्री शास. क. उ. मा. वि. सूरजगंज में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा द्वारा किया गया। उक्त अतिरिक्त कक्ष SMDC योजना अंतर्गत बनाया गया है। जिसकी लागत 16.30 लाख की स्वीकृति मिली थी। इस अवसर पर शाला की हॉकी एवं फुटबाल की खिलाड़ी छात्राओं को खेल किट का वितरण भी विधायक द्वारा किया गया। महेश रैकवार ने बताया कि दूर दराज के गांवों से छात्राएं अध्ययन करने आती थी, उनकी परेशानी को समझकर विधायक द्वारा उन्हें साइकिल प्रदान की गई, जिससे उन्हें शाला आने में कोई परेशानी न हो। डॉ. साहब द्वारा लगातार शाला के विकास, खेल मेदान, शाला प्रांगण में सड़क निर्माण एवं अतिरिक्त कक्ष इस संस्था को प्रदान किए है। शाला परिवार डॉ. साहब का सदेव आभारी रहेगा। शाला की कोई भी समस्या शाला के विधायक प्रतिनिधि जसवीर सिंह छावङा के माध्यम के माध्यम से तत्काल हल हो जाती है। श्री छाबङा शाला के विकास में निरंतर प्रयासरत रहते हैं। इस अवसर पर शाला के पूर्व प्राचार्य अखिलेश शुक्ल एवं न. पा. अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा भी संबोधन किया गया। शाला प्राचार्य सतीश खालखो द्वारा शाला का प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रिमी सिंह द्वारा किया गया। आभार महेश मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सूद, परणीता पटेल, ओ पी तिवारी, विनोद दुबे, महेश रेकवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

