माखन नगर / नसीराबाद रोड पर इस वर्ष नवरात्रि पर देवी मां की आकर्षक प्रतिमा की स्थापना समिति द्वारा की गई है, जिसे देखने के लिए आसपास और माखन नगर के लोग आ रहे हैं। समिति द्वारा प्रातः एवं सायं के समय आरती कर प्रसादी वितरण किया जाता है। देवी मां के चेहरे का सौम्य स्वरुप देख भक्त मंत्र मुग्ध हो जाते हैं।

