नर्मदापुरम / शनिवार को जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत EPES डूडूगांव में कक्षा 6 से 8 अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का शैक्षिक संवाद दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक हुआ। जिसमें सहजकर्ता के रूप में अजय कुमार बाजपेई, नोडल आनंद कुमार दुबे ने विषय- पूर्वज्ञान और समूहकार्य पर शैक्षिक संवाद का आयोजन किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 8 के 19 शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी।

