
नर्मदापुरम / जिले में पर्यटन को लेकर जिला कलेक्टर सोनिया मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत द्वारा पर्यटन स्थलों पर सतत पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाने लेकर लगातार विभिन्न आकर्षक और सुरक्षित गतिविधियों को किया जा रहा है एवं नए पर्यटन को खोजा जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 27-09-2025 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ओर जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन स्थल मढ़ई में संचालित महिलाओ हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना एवं ग्रामीण पर्यटन परियोजना के अंतर्गत पर्यटन स्थल मढ़ई के नजदीक ग्राम छेड़का के होमस्टे पर स्चच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम आयोजन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद ओर इंडियन ग्रामीण सर्विसेज के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में दोनों परियोजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं विश्व पर्यटन दिवस पर चर्चा की गई जिसमें पर्यटन स्थल स्वच्छता ओर सुरक्षित रखने और थीम के माध्यम से पर्यटन से जुड़े सूक्ष्म उद्यम गतिविधियों जिससे ग्रामीण समुदाय को रोजगार मिल सके ओर ग्राम का विकास हो सके, इस पर चर्चा की गई। ग्रामीण महिलाओं ओर स्कूल की बच्चीयों के लिए प्रतियोगितायें आयोजित की जिसमे कुर्सी दौड़,100 मीटर रेस, विश्व पर्यटन दिवस की थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को गाइडों के माध्यम से वर्डवाचिंग कराई गई, साथ ही मुख्यातिथि द्वारा होमस्टे परिषर में फल एवं फूलदार पौधों का पौधरोपण कराया गया और यह संदेश दिया गया कि प्रकृति को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है और स्वच्छता पखवाड़े के तहत साफ सफाई कार्य करवाया गया। वही मौजूद आई जी एस के महेश प्रजापति द्वारा बताया गया कि महिलाओं के लिए पर्यटन विभाग द्वारा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रशिक्षण कराए जा रहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कामती हाई स्कूल से अध्यापक सीमा परसाई एवं छात्रायें, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर , ग्राम पंचायत सरपंच पूजा सिंह, अनिल शर्मा, सचिव, ग्रामीण पर्यटन समिति छेड़का सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, SHG समूह सदस्य, फॉरेस्ट गाइड आशीष पांडे एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी शैलेश उके द्वारा बताया गया कि पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा से संबंधित सभी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन को लेकर मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चालाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रहीं है। साथ ही स्वच्छता बनाये रखने पर एवं होमस्टे से ग्राम एवं ग्रामीणों के विकास के बारे में बताया जा रहा है। प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी गई और बताया कि प्रदेश के हर पर्यटन स्थल अपने आप के सम्पूर्ण ओर सुरक्षित पर्यटन है महिलाओं हेतु सुरक्षित मध्य्प्रदेश पर्यटन दिल खोलकर घूमो।

