दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने पदस्थ फीडर कैडर के अधिकारियों की पदोन्नति संबंधी आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत संतोष रघुवंशी को मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। संतोष रघुवंशी लंबे समय से नगरीय प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न नगर निकायों में अपनी प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और जनहितैषी कार्यशैली के लिए पहचान रखते हैं। महिदपुर, तराना, सिलवानी, बैतूल बाजार, बाड़ी, बनखेड़ी, बरेली एवं बुधनी सहित विभिन्न नगर निकायों में सेवाएं दे चुके हैं। पदोन्नति पर संतोष रघुवंशी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ जनहित एवं नगरीय विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

