
सिवनी मालवा / राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी मालवा में व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मिट्टी के खिलौने की भी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत शुक्रवार को परियोजना कार्यालय सिवनी मालवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। आयोजन का मुख्य आकर्षण पोषण प्रदर्शनी रही जिसमें मोटे अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और पारंपरिक रेसिपी से बने व्यंजन प्रदर्शित किए गए। प्रतिभागियों को संतुलित आहार कम नमक, कम तेल, कम चीनी के उपयोग और घरेलू स्तर पर पोषण सुधार के उपाय बताए गए। जिसमें पर्यवेक्षक निशॉ साध, सुखीना और सोनिया गायकवाड उपस्थित रही। महिलाओं द्वारा व्यंजनों की प्रदर्शनी में महिलाओं को फर्स्ट, सेकंड एवं थर्ड प्राइस दिए गए।

