
नर्मदापुरम / जिले की ग्राम पंचायत सोना साबरी में शासकीय स्कूल में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह बच्चों को खेल कुद एवं मनोरंजन के लिए पंचायत द्वारा एक मिनी पार्क बनाया गया है, जिससे बच्चों का स्कूल आने में पढ़ाई में भी मन लग सके।
ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुषमा मलैया एवं पंचायत सचिव संतोष जिंझोरे एवं सरपंच प्रतिनिधि मनीष मलैया, पंचायत की टीम कंप्यूटर ऑपरेटर हर्ष केवट एवं पंप ऑपरेटर चंद्रकांत मेहरा की सक्रिय सोच से पंचायत में आए दिन ऐसे विकास के काम किया जा रहे हैं।
ग्रीष्मकालीन सत्र में बच्चों के लिए निशुल्क इंग्लिश कोचिंग भी पंचायत के द्वारा चलाई गई थी, जिसमें बच्चों को निशुल्क इंग्लिश स्पोकन क्लासेस दी गई एवं फ्री कॉफी एवं पेन भी पंचायत द्वारा दिए गए।

