

नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 26 सितंबर को आदर्श महिला क्लब के सदस्यों ने शासकीय कन्या उ . मा. शाला नर्मदापुरम की बच्चियों को गरबे की ड्रैस वितरित की ताकी बच्चियाँ ड्रैस पहनकर गरबा खेल सके। स्कूल की प्राचार्य श्रीमति अर्चना मिश्रा ने सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया एवं बच्चियों द्दारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। तदुपरांत सभी बच्चियों को ड्रैस वितरित की। आयोजन में क्लब की संरक्षक संध्या मंहत, अध्यक्ष नीरजा फौजदार, उपाध्यक्ष नीता ओशीन, अंजू ओशीन, अनामिका जैन, स्कूल से प्रिंसीपल अर्चना मिश्रा, सुनीता सिंह पवार, जूही अग्रवाल, इंदु दुबे, हरिशंकर वरगले एवं शाला के बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सुनीता सिंह पवार ने किया।

