

नर्मदापुरम / गुरुवार को जिला ट्रेनिंग सेंटर नर्मदापुरम में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ नरसिंह गहलोत रहे। इस वर्ष आयोजन “थिंक हेल्थ थिंक फार्मासिस्ट” विषय पर किया गया। डॉ. गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि आप सभी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी है कि मरीजों तक सही दवा, सही समय, सही मात्रा में पहुंचे, कोई भी दवाई किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर एक्सपायर ना हो और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करे, कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन डॉ. अर्जुन सिंह मीना ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिखा शर्मा, जिला स्टोर प्रभारी ब्रजनारायण कौरव, रुचि रमहारिया, खुशबू बरकडे, नितेश उइके, नवीन राजपुत, सत्येंद्र यादव, श्याम सुंदर शर्मा जिला सचिव राज्य कर्मचारी संघ, दिनेश हांडा जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ, मदन वर्मा, सतीश पटेल आदि साथी उपस्थित रहे। फार्मासिस्ट अतुल दुबे ने सभी साथियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों को फल वितरित कर किया गया।

