
नर्मदापुरम / शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि में गरबा का विशेष महत्त्व है। 27 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को सायंकाल 6 बजे से गरबा का आयोजन गुजराती बाज खेडावाल ब्राह्मण समाज के द्वारा किया जा रहा है। समाज के सौरभ तिवारी ने बताया कि सामाजिक गरबा आदि शक्ति दुर्गा मंदिर कोठी बाजार में शाम 6 बजे से प्रारम्भ होगा। उन्होंने बताया कि रात्रि 9 बजे मां की आरती और प्रसाद वितरण रखा है। समाज अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने सामाजिक महिलाओ एवं बच्चों से गरबे एवं अन्य कार्यक्रम में प्रतिभागी बनने का आग्रह किया है।

