

सिवनी मालवा / आवलीघाट तीर्थ क्षेत्र ग्राम बुंडाराकला में स्थित श्री रावतपुरा सरकार सेवा आश्रम में श्री रावतपुरा सरकार महाराज श्रीजी का जन्मोत्सव धूम धाम से विभिन्न अनेकों धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। आश्रम सेवक धीरज सुधाकर गौर ने बताया कि इस पावन उपलक्ष्य पर महाराज जी के उपदेशों का पालन करते हुए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, भंडारा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका भारती रूसिया जबलपुर द्वारा भजन संध्या का सफल आयोजन आश्रम परिवार द्वारा किया गया है। मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के विख्यात न्यूज़ समूह बंसल न्यूज़ के प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार शरद द्विवेदी के साथ मनोज सैनी रहे।
आयोजन में सेठा अस्पताल डॉक्टर अतुल सेठा के मार्गदर्शन से नेत्र रोग, दाँत रोग, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने विशाल स्वास्थ्य शिविर में अपना योगदान दिया। सिया डेंटल हॉस्पिटल डॉक्टर वीरेंद्र राय द्वारा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। धीरज सुधाकर गौर ने बताया कि इस सेवा अभियान दिवस पर पूरे दिन रक्तदान शिविर भी आश्रम परिसर में लगाए गया।
महाराज श्री के मार्गदर्शन उपदेश स्वरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
आयोजन में संत अमरीश गोस्वामी महाराज का विशेष सानिध्य एवं योगदान रहा एवं बड़ी संख्या में अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

