
नर्मदापुरम / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 05 जुलाई 2025 (रविवार) को सायं 5:00 बजे चाय चौपाल बड़ी पहाड़िया में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद की प्रांत महिला प्रमुख श्रीमती वंदना शर्मा रहीं। उनके सान्निध्य में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए तथा सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह राजपूत, जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर मंत्री किशोर गौर, मनीष चौकसे, चम्पालाल दायमा, निलेश मीणा नरेन्द्र गौस्वामी, आनंद शर्मा, शंकरपुरी गोस्वामी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, विकास साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाज से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

