
नर्मदापुरम / रविवार दिनॉंक 5 जुलाई को भारतीय जैन संगठन की नर्मदापुरम की शाखा ने स्थानीय नेहरू पार्क में पौधरोपण किया एवं सदस्यों को पौधे प्रदान किये, ताकि सब अन्य जगह पौधारोपण कर सके। अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि नीम और जामुन के पौधे रौपे ताकि बड़े होकर फल ओर छाया प्रदान करें। आयोजन में संस्था के संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, डॉं, राजेन्द्र जैन, एन सी जैन एवं पुरुष संस्था के अध्यक्ष डॉं. प्रदीप जैन, महिला संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष आर एल जैन, प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष अनीता आर एल जैन, शारदा जैन, जयंती जैन एवं अनीता अरुण जैन उपस्थित रहे, सभी मिलकर पौधारोपण किया।

