
नर्मदापुरम / अंजुमन कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान एक पौधा बुज़ुर्गो के नाम रविवार को अंजुमन कमेटी नर्मदापुरम द्वारा खोजनपुर कब्रिस्तान मे पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण और अपने घर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए शुरु किया गया यह अभियान एक प्रेरणादायक कदम है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़ अली, नायब काज़ी अलीम, अंजुमन कमेटी अध्यक्ष जब्बार खान, डा. मुबीन, नवेद कुरैशी, आज़ाद खान, गुलफाम बेग, अफ़ज़ल सिद्दीक़ी, मो. आक़ीब, चांद खान, शाकिर खा, शेख यूनुस, फैज़ान खान, दिलावर बेग, अरमान बेग आदि उपस्थित रहे।

