
नर्मदापुरम / स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत 25 सितम्बर गुरुवार क़ो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ी में दौलतराम यादव पार्षद की उपस्थिति में डीआईओ डॉ. संदीप केरकेट्टा के मार्गदर्शन में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 226 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच जिला अस्पताल से दंत चिकित्सक डॉ. मिलन सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा दीक्षित, डॉ. प्रोक्षणी मलैया , डॉ. लाजमी उइके, एसटीएस हेमंत अग्रवाल, एनएमएस गोविंद सराठे द्वारा शिविर में आए 226 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं परीक्षण किये गए जिसमें 154 महिलाएं शामिल हैं। 6 गर्भवती माताओं की जांच ,154 एनसीडी स्क्रीनिंग, 23 टीबी स्क्रीनिंग, 8 कुष्ठ स्क्रीनिंग, 32 दंत रोग, 35 उमंग परामर्श, 19 मलेरिया जांच, 70 सामान्य बुखार की महिला मरीजों की जांच की गई। एएनएम भारती जोशी, क्षमा चौधरी द्वारा गर्भवती माताओं को टिटनेस टॉक्साइड और बच्चों को रूटीन टीके लगाए गए, नर्सिंग स्टॉफ मनीषा चौहान, अरुणा चौकीकर, नीलमणि कुशवाहा, सुषमा बैरागी, आरती चोरे , मनीषा राठौर द्वारा सभी महिलाओं की बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन, जांच की गई। मालाखेड़ी क्षेत्र की शहरी आशा कार्यकर्ताओ ने हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई, शिविर की व्यवस्था एलडीएमआईएस ज्योति राठौर और फार्मासिस्ट श्वेता गौर द्वारा की गई । एलएचव्ही आशा कार्यकर्ताओं सहित समस्त स्टॉफ का पूर्ण सहयोग रहा।

