

नर्मदापुरम / माथुर वैश्य समाज की मध्यांचल मंडल प्रमुख श्रीमती बबिता मोहनिया दिनाँक 4-7-2026 दिन शनिवार को श्रीमती अंजुबाला और उमा गोलस के साथ नर्मदापुरम में आगमन हुआ। टास्क का पर्यावरण सप्ताह चल रहा हैं, इसलिये नर्मदापुरम महिला मंडल ने उनके साथ सरस्वती शिशु मंदिर मेँ 12 पौधों जिसमें (जामुन, आम, कदम, केला, शमी, विल्वपात्र, पारिजात, ब्रिमहकमल आदि का पौधरोपण किया। तत्पश्चात श्रीमती अनीता कपिल गुप्ता, उपाध्यक्ष सीमा गोपाल गुप्ता के निवास, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंत्राणी अंजू गुप्ता के निवास पर अपनी उपस्थिति दी। उनका सम्मान श्रीमती अनीता श्रीमती अंजू, श्रीमती छवि और श्रीमती कंचन गुप्ता के द्वारा माला पहनाकर पोटली (मेहंदी, बिंदी चूड़ी और रुमाल) और भगवान की चौकी देकर किया गया।
पौधरोपण मेँ श्रीमती रेखा प्रदीप गुप्ता, श्रीमती मधु अरुण गुप्ता, श्रीमती शशि प्रवीण गुप्ता, श्रीमती निधि सिद्धार्थ गुप्ता, श्रीमती आशा सुभाष गुप्ता, श्रीमती मोहिनी नितिन गुप्ता, श्रीमती पूनम राजीव गुप्ता,
श्रीमती सुषमा मुकुल गुप्ता, श्रीमती छवि दीपक गुप्ता, श्रीमती अर्चना राकेश गुप्ता, श्रीमती नम्रता सागर गुप्ता, श्रीमती कंचन अशोक गुप्ता,
श्रीमती अनीता कपिल गुप्ता शामिल रही। इनमें निधि ने एक पेड़ सासु माँ के नाम का, अर्चना ने एक पेड़ नाती के नाम का, शशि गुप्ता और रेखा गुप्ता ने एक पेड़ देवरानी जिठानी की जोड़ी के नाम का,
मधु, आशा, मोहिनी ने एक पेड़ परिवार के नाम, छवि और कंचन ने एक पेड़ सामाजिकता के नाम, अनीता ने सास, ससुर के नाम और नम्रता ने समाज की एकता और अखंडता के नाम, पूनम ने अपने जन्मदिन का, सुषमा ने पारिवारिक प्यार और सोहाद्र के नाम का पेड़ लगाया। शाला के आचार्य ने भी स्कुल के नाम का पौधा और छात्रा ने भी शिक्षा के नाम का पौधा लगाया व वहाँ के स्टॉफ ने उनकी देख रेख की जिम्मेदारी भी ली।

