
नर्मदापुरम / शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम के प्राचार्य डॉ. रामकुमार चौकसे द्वारा बताया गया कि स्नातक स्तर (अंतिम अवसर पुराना पाठ्यक्रम) तृतीय वर्ष पूर्व/ पूरक/ छात्र-/छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथियां बी ए/ बीकॉम /बीएससी/ बी एस सी होम साइंस/ बीबीए/ बीसीए तृतीय वर्ष हेतु स्नातक स्तर बीए /बीकॉम/ बीएससी/ बीएससी होम साइंस/ बीबीए/ बीसीए तृतीय वर्ष (अंतिम अवसर पुराना पाठ्यक्रम सत्र) 2019-20, 2020-21, 2021 -22,2022- 23,2023 -24 के पात्र पूरक/ पूर्व छात्र/-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय द्वारा अंतिम अवसर दिया गया है। जिसकी अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 25/ 7/26 निर्धारित की गई है। ऐसे समस्त विद्यार्थी शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में संपर्क कर परीक्षा फॉर्म भरना सुनिश्चित कर सकते हैं ।

