
नर्मदापुरम / कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के जिलाध्यक्ष शिवाकांत (गुड्डन) पांडे, जिला संगठन प्रभारी संजय शर्मा, जिला प्रभारी अनुसूचित जाति विभाग डॉ. देवेन्द्र सूर्यवंशी तथा जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति विभाग) इंजीनियर अजय अहिरवाल की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग, नर्मदापुरम की जिला, ब्लॉक एवं नगर कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान करते हुए नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
जारी कार्यकारिणी में 12 जिला उपाध्यक्ष, 15 जिला महासचिव, 24 जिला सचिव, 8 ब्लॉक अध्यक्ष, 8 नगर अध्यक्ष एवं 3 उप-ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। नवगठित कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा करने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। उक्त जानकारी इंजीनियर अजय अहिरवाल
जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नर्मदापुरम द्वारा दी गई।

