
नर्मदापुरम / मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा सिटी कोतवाली टीआई गौरव सिंह बुंदेला के साथ नगर के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दुकान के बाहर रखी सामग्री को दुकानदारों से अंदर रखने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण दल आदि उपस्थित थे।
अतिक्रमण दल प्रभारी आरएसआई शेख अकबर ने बताया कि आज सीएमओ श्री देशमुख द्वारा नगर के बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। दुकान के बाहर रखी सामग्री को अंदर रखने की समझाइश दी। साथ ही उन्होंने नगर के अतिक्रमण दल को निर्देशित किया गया कि मार्ग अवरूद्ध करने वालों को मार्ग से हटाकर निर्धारित स्थान पर पहुंचाएं। नगर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रतिदिन जारी रहेगी। नपा के अतिक्रमण दल में शेख शिकंदर, सतीष रघुवंशी, कैलाश कन्नौजिया, नीतेश गौर आदि उपस्थित रहे।

