इटारसी / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नवागत एसडीएम नीलेश कुमार शर्मा से मुलाकात कर उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया तथा उन्हें स्टेशन के सामने स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान दादा के मंदिर के बारे में वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उन्हें उक्त प्रकरण में पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्यवाही का अनुरोध किया एवं उक्त मंदिर को लेकर सकल हिन्दू समाज की आस्था के विषय में भी विस्तार से अवगत कराया। मंदिर क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटाने की मांग भी प्रतिनिधि मंडल द्वारा की गई, यदि प्रशासन द्वारा मंदिर के आसपास का अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद सकल हिन्दू समाज के साथ एक बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा, उसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की रहेगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल में जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख जयपाल सिंह राजपूत, नगर कार्यकारी अध्यक्ष महेश वालेचनी, उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया, नगर मंत्री यश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

