
सिवनी मालवा / आवलीघाट तीर्थ क्षेत्र ग्राम बुंडाराकला में स्थित श्री रावतपुरा सरकार सेवा आश्रम में कल 5 जुलाई को धूम धाम से विभिन्न अनेकों धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आश्रम सेवक धीरज सुधाकर गौर ने बताया कि इस पावन उपलक्ष्य पर महाराज जी के उपदेशों का पालन करते हुए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रक्तदान शिविर, पौधरोपण, भंडारा एवं सुप्रसिद्ध भजन गायिका भारती रूसिया जबलपुर द्वारा भजन संध्या का आयोजन आश्रम परिवार द्वारा किया गया है। सभी भक्तों से सपरिवार इष्ट मित्रों संग उपस्थिति की प्रार्थना की है। श्री रावतपुरा सरकार जनोत्सव में अनेकों प्रतिष्ठित गणमान्यों के साथ ही मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

