
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश सड़क विकास संभाग, नर्मदापुरम अंतर्गत नर्मदापुरम-पिपरिया मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण तवा पुल पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। पुल की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करने के लिए बेरिंग बदलने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के चलते 4 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तवा पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहा । प्रशासन द्वारा नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है थी कि निर्धारित अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक (डायवर्टेड) मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
डायवर्टेड मार्ग इस प्रकार रहा…..
👉 पिपरिया/जबलपुर से भोपाल/इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन पिपरिया-सांडिया-बरेली मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
👉 सोहागपुर/माखननगर से भोपाल/इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन माखननगर- आरी- सांगाखेड़ा- बांद्राभान- नर्मदापुरम मार्ग से डायवर्ट किए गये ।
👉 माखननगर से इटारसी/बैतूल की ओर जाने वाले भारी वाहन माखननगर-आरी-सांगाखेड़ा-बांद्राभान होते हुए इटारसी/बैतूल जाएंगे।
👉 इटारसी/बैतूल से माखननगर/पिपरिया की ओर जाने वाले भारी वाहन इटारसी-मंडी दोखेडा-बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचें।
👉 नर्मदापुरम/भोपाल से माखननगर/पिपरिया की ओर जाने वाले भारी वाहन बांद्राभान-सांगाखेड़ा-आरी मार्ग से डायवर्ट किए गए।

