




नर्मदापुरम / स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यार्थी कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण प्रजापति एवं देहात थाना प्रभारी उषा मरावी रहीं। समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी, डायरेक्टर श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी एवं उपनिरीक्षक खुमान सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा नव-गठित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय, हेड गर्ल, स्पोर्ट्स कैप्टन, सांस्कृतिक सचिव तथा विभिन्न हाउस कैप्टेन ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में छात्र कैबिनेट के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। नव निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार है-
स्कूल कैप्टन अंजलि झा (11th)
स्कूल वाइस-कैप्टन आर्यन यादव 9th.
स्कूल स्पीकर प्रणद कावरे 9th.
डिप्टी स्पीकर सेजल गुप्ता 9th.
विवेकानंद हाउस कैप्टन मोइज़ शाकिर 9th, डिप्टी हाउस कैप्टन सान्वी गिल्ला 9th.
अरविंदो हाउस कैप्टन दिव्यांश गौर 11th, डिप्टी हाउस कैप्टन प्रीत कौर आनंद 9th.
रवींद्रनाथ टैगोर हाउस कैप्टन खुशी सिंह 11th, डिप्टी हाउस कैप्टन लक्ष्य रघुवंशी 9th.
चंद्रशेखर बोस हाउस, कैप्टन- मनन राजदेव 11th. डिप्टी हाउस कैप्टन- सौम्या आहूजा 9th.
स्पोर्ट्स मिनिस्टर, सूर्यांश राय 11th, डिप्टी स्पोर्ट्स मिनिस्टर- स्वयं राजदेव 9th.
कल्चरल मिनिस्टर प्रकुल सोलंकी- 11th डिप्टी कल्चरल मिनिस्टर. मान्या डेरिया 9th
ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर – वैभव वर्मा, डिप्टी ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर- यथार्थ यादव, 9th.
एनवायरमेंट मिनिस्टर-समीक्षा मालवीय 11th. डिप्टी एनवायरनमेंट मिनिस्टर हुसैन हसन, 9th.
लैंग्वेज मिनिस्टर ईशान चौधरी 11th. डिप्टी लैंग्वेज मिनिस्टर. आराध्या राजवैद्य, 9th.
स्वच्छ भारत, अभियान एम्बेसडर. वेदिका राजपूत 11th. डिप्टी स्वच्छ भारत अभियान एम्बेसडर. सुरेंद्र यादव 9th.
मुख्य अतिथि डीईओ एल एन प्रजापति ने विद्यार्थियों से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा-भावना एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संदेश दिया। उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने घर पर बच्चों की उचित शिक्षा का ध्यान रखने को कहा। विशिष्ट अतिथि टीआई देहात उषा मरावी ने विद्यार्थियों को दायित्व ज्ञान का बोध कराया और सफलता की शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के निदेशक डॉ. आशीष चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट नेतृत्व गुण विकसित कर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने नवगठित छात्र कैबिनेट को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यों एवं अनुशासन से विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन शिक्षिका सुश्री रचना तिवारी एवं श्रीमती महिंदर कौर द्वारा किया गया। समारोह के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिकाएँ श्रीमती किरण झारिया, श्रीमती निकिता नागर तथा श्रीमती मेघा बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के समापन पर मुख्य अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह, गर्व एवं उल्लास का वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा-भावना के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं यादगार पहल सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

