नर्मदापुरम / शहर के एकमात्र पहाड़िया स्थित फौजदार पेट्रोल पंप से नागरिक विगत कहीं दिनों से सीएनजी डलवा रहे थे। बीते दिन ग्राहक द्वारा गैस अपनी गाड़ी में फुल टैंक कराया और पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे, जिसमें एक पॉइंट काम हो गया। शक होने पर वापस पेट्रोल पंप गए और फिर गैस डलवाई तो 114 रुपए की गैस फिर टैंक में आ गई। उन्हें पंप संचालक द्वारा बताया गया कि आजकल सीएनजी गैस नहीं आ रही है, इसलिए सीबीजी गैस डाल रहे हैं। उनका कहना है अब सीएनजी नहीं होने के कारण सीबीजी गैस सप्लाई हो रही है, जो भारत में ही बनती है। इसका एवरेज कम है इसका रेट वही है जो सीएनजी का हुआ करता था।

