नर्मदापुरम / नगर में सीवेज कंपनी द्वारा उत्कृष्टता पूर्ण कार्य किए जाने का यह एक उदाहरण मात्र है। देखा जाय तो पूरे नगर की सड़कों की बुरा हाल है या होने वाले हैं। इसका उदाहरण तिवारी कॉलोनी में देखने को मिला जहां सीवरेज कंपनी द्वारा निर्मित पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गड्ढे में समा गई है। वही इसी कॉलोनी के कुछ चेंबर पाताल लोक जाने की स्थिति में है। यदि जल्द सुधार कार्य नहीं किया गया तो पुरी कॉलोनी की सड़क गड्ढों में तब्दील हो जाएगी। लगभग तीन या चार चैंबर घटिया निर्माण कार्य के कारण जमीन के अंदर समाने की स्थिति में आ गए हैं। सीवरेज लाइन के लिए पूरे शहर में पाइप लाइन डाली गई है जिसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

