
नर्मदापुरम / विकासखंड केसला के जनपद शिक्षा केंद्र केसला में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावशील संचालन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड केसला के समस्त प्राचार्य, जन शिक्षकों संकुल समन्वयको हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक साक्षरता सह समन्वयक श्रीमती सुषमा मौर्य द्वारा प्रशिक्षण में शत प्रतिशत असाक्षरों के सर्वे कार्य करके पंजीयन करके लक्ष्य प्राप्ति हेतु जोर दिया गया एवं सर्वे कार्य के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता rsk mp पोर्टल को किस प्रकार देखा जा सकता है रिपोर्ट कैसे निकाली जा जाती है मॉनिटरिंग के बिंदुओं, सामाजिक चेतना केंद्र, अध्ययन केंद्र, पठन पाठन सामग्री, nilp ऐप, अक्षर पोथी, मूल्यांकन प्रपत्र, कार्यक्रम का क्रियान्वयन आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। पिछले वर्ष के परिणाम की समीक्षा की गई प्रभारी बी आर सी रत्ना सोनिया केसला द्वारा पूरे केसला ब्लाक को अक्टूबर 2026 तक पूर्ण साक्षर बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। आने वाली समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में ब्लॉक साक्षरता सह समन्वयक श्रीमती सुषमा मौर्य, जन शिक्षक प्रवीण यादव, अमित तिवारी, शालीन दास, राजेश राजपूत, अनिल गालर, राजकुमार बघेल, आर एन पटेल, मुकेश सेन, जगत गौर, करण सिंह निगम, प्रदीप सिंह, नरेश कुमार अहिरवार, सुशील कुमार मिश्रा एवं एम आई एस रामदास सिमरैया, डाटा ऑपरेटर राजेश चंदेल आदि सम्मिलित हुए।

