
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम में 02 जुलाई 2026 को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार रघुवंशी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “दीक्षारंभ प्रवेश उत्सव एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम” उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं तथा उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं से परिचित कराते हुए उच्च शिक्षा की नई यात्रा के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों का मुख्य प्रवेश द्वार पर अक्षत एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। हरित वसुंधरा क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता एवं कौशल विकास का सशक्त आधार है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जब शिक्षक एवं विद्यार्थी सहयोग, समर्पण और सहभागिता की भावना के साथ मिलकर कार्य करें। उन्होंने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इसके पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए के यादव ने विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, अध्ययन संसाधनों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा उच्च शिक्षा में सफलता के लिए आवश्यक कौशलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुनील कुमार सोनी ने दीक्षारंभ समारोह के अंतर्गत वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए पृथक-पृथक अभिमुखीकरण सत्र आयोजित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहन सिंह गुर्जर ने महाविद्यालय संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों कॉलेज का भ्रमण किया कराया गया इसके पश्चात विद्यार्थियों को मिष्ठान प्रदान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कमल सिंह अहिरवार, प्रेम नारायण परते श्रीमती विजयश्री मालवीय, तनय सितारे, डॉ, रश्मि सोनी, डॉ, नवनीत कुमार सोनारे, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. रेखा पटेल, डॉ. निधि छीपा, अभिषेक गोलाईत, कैलाश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

