
नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी मालवा एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय प्राध्यापक संघ ने अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की प्रथम चरण की शुरुआत की। आंदोलन के तहत प्राध्यापकों ने काली पट्टी बांधकर नियमित कार्य किया।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद शर्मा एवं संरक्षक कैलाश त्यागी के निर्देशन पर आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व महाविद्यालय के संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह गुर्जर ने किया। प्राध्यापक संघ ने मांग की है बैकलॉग सहायक प्राध्यापकों की 21 वर्षों से लंबित परीक्षा अवधि समाप्त कर उन्हें करियर उन्नयन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ग्रंथपाल एवं कीड़ा अधिकारियों को यूजीसी के अनुसार बदनाम एवं सेवा लाभ नियमितीकरण से वंचित सहायक प्राध्यापकों के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण पात्रता अनुसार सहायक प्राध्यापक एवं सह प्राध्यापक को पदोन्नति एवं पदनाम का लाभ सेवानिवृत्ति प्राध्यापकों के लंबित पेंशन वेतन निर्धारण अर्जित अवकाश एवं अन्य देयको का शीघ्र भुगतान तथा उच्च शिक्षा विभाग की परामर्श दात्री समिति की नियमित बैठकों का आयोजित कर विभाग की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है। इस दौरान कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे, डॉ. अशोक कुमार यादव, डॉ. सुनील कुमार सोनी, प्रेम नारायण परते, कमल अहिरवार, हरिओम पटेल, तनय सिटोरे, धीरेंद्र दुबे, मनोज प्रजापति आदि सहायक प्राध्यापक की उपस्थिति में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा।

