
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा के ग्राम धरमकुण्डी के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े एक डंपर से बाइक टकरा गई थी।
मृतकों की पहचान ग्राम खुटवासा निवासी कपिल तोमर और ग्राम भीलाखेड़ी निवासी सतीश सोलंकी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कपिल तोमर अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर साले सतीश सोलंकी के साथ ग्राम धरमकुण्डी गए थे। वहां से वापस खुटवासा लौटते समय हादसा हुआ।
पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा….
सतवासा मार्ग पर बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना राहगीरों और जनपद सदस्य शेरसिंह दरबार ने तत्काल डायल-112 पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिवनी मालवा भेजा। वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसा कैसे हुआ….
हादसा कैसे हुआ यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता लगेगा क्या गाड़ी की रफ्तार या फिर नशे की वजह से।

