
नर्मदापुरम / शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती दुबे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पुष्पा दुबे एवं इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने मंच पर अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की।
मां सरस्वती की पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीक्षांत समारोह में प्रथम दिवस पर महाविद्यालय परिवार द्वारा भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुरूप नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती दुबे ने कहा कि सन 1961 में 12 छात्राओं से प्रारंभ हुआ यह महाविद्यालय अब हमारी छात्राओं की योग्यता का परचम लहरा रहा है। आप सभी इस महाविद्यालय की सुविधाओं से लाभान्वित हो एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर हो ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं । महाविद्यालय आपकी सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. पुष्पा दुबे कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र का उज्जवल भविष्य है। छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बहु विषय, शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी अवसरों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए प्रवेश उत्सव संयोजक डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने दिनांक 1 से 3 जुलाई तक आयोजित दीक्षांत समारोह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सकारात्मक सोच से ही आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपको मानसिक मजबूत रखता है तो आप कठिन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। हमारे विकास में मानसिक स्वास्थ्य का विशेष योगदान है। छात्राएं परिवार की मजबूत कड़ी है वे अपने साथ-साथ परिवार के लोगों के स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक के लिए प्रयास कर सकती हैं।
दीक्षांत समारोह के द्वितीय दिवस को महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्राओं को पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी साझा की। छात्राओं को पुस्तकालय, प्रयोगशाला एवं कक्षाओं का भ्रमण कराया गया।
इस अवसर पर जिला संगठन एनएसएस प्रभारी डॉ. हर्षा चचाने ने एनएसएस से संबंधित जानकारी साझा की। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न खेल गतिविधियों से छात्राओं का परिचय कराते हुए खेल में रोजगार के अवसर एवं वर्तमान युग में खेल की उपयोगिता के महत्व पर जानकारी साझा की।
आभार प्रदर्शन करते हुए डॉ. संध्या राय ने गृह विज्ञान विषय में रोजगार के अवसर एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राए उपस्थिति रही।

