
नर्मदापुरम / इटारसी / तवा नगर मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब भोपाल की निर्वाचन संबंधी अधिसूचना के निर्देश अनुसार नर्मदापुरम स्पोर्ट्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन 4 जुलाई दिन शनिवार को तवानगर HEG क्लब में संपन्न होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया निर्वाचन के माइक्रो आब्जर्वर क्लब के संस्थापक सदस्य एवं प्रांतीय महासचिव मोइनुद्दीन कुरैशी भोपाल रहेंगे वहीं निर्वाचन अधिकारी बसंत कुमार कौशल खंडवा, आनंद वर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी पर्यवेक्षक दत्तात्रेय बराड़ इंदौर, रोहित रजक एवं संजय पवार निर्वाचन संपन्न कर आएंगे।
निर्वाचन में नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, छिंदवाड़ा तवा परियोजना क्लब के पदाधिकारी एवं संरक्षक आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी महेंद्र उगले, क्षेत्रीय सचिव हेमंत अजनेरिया, अशोक शर्मा, कैलाश राजपूत, सतीश मसाने, दीपक चौरे, विजय पांचाल, दिलीप भूरिया, मौसम परते, वैभव दुबे, बासु बारीबे, मनोज वाघमारे, पंजाब झारबडे, अनुराग पटेल ने सभी को उपस्थित होने की अपील की है।

