
नर्मदापुरम / तंजीम इस्लाहुल मुस्लिमीन इटारसी द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) की शान में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध दिनांक 3/7/2026 को अपना विरोध दर्ज कराते हुए एस डी एम इटारसी माध्यम से शासन को एक ज्ञापन प्रस्तुत दिया जाएगा। मुस्लिम समाज के सभी लोग एसडीएम कार्यालय, इटारसी में एकत्रित होकर पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी, आपत्तिजनक भाषण, प्रदर्शन, मार्ग अवरोध अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली कोई गतिविधि नहीं की जाएगी। आरिफ खान चिस्ती ने बताया कि हम सभी प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन करेंगे तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करेंगे।

