नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेशानुसार तहसील डोलरिया अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक व मूलभूत सुविधाओ का निरीक्षण डोलरिया तहसीलदार अंकित मौर्य व नायब तहसीलदार आलोक भद्र द्वारा किया गया। इस दौरान उपार्जन केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं व माप तौल से संबंधित आवश्यक मापदंडो की जानकारी ली गई व संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ज्ञातव्य रहे कि ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन दिनांक 01 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक की अवधि में किया जाएगा। इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था रहेगी।

